फिरोजाबाद युवा और महिला उद्यमियों को मिलेगा उद्यमी प्रोत्साहन पुरस्कार

संवाद सिटी अपडेट रिपोर्ट प्रशांत कुलश्रेष्ठफिरोजाबाद। एमएसएमई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से युवा और महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए ?उद्यमी प्रोत्साहन पुरस्कार एडिशन-1? का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक उद्यमी 28 अगस्त तक संस्था की वेबसाइट www.mseindustryassociation.com पर नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रेसवार्ता में संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सुनील जैन ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल उद्यमियों को पुरस्कार देना नहीं, बल्कि उन्हें केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ना भी है। उद्यमियों को प्रमोशन, सब्सिडी, व्यापार मेले, जीईएम पोर्टल, टेंडर और सरकारी खरीद जैसी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एमएसएमई, नेशनल एससी-एसटी हब, जीईएम पोर्टल, चार्टर्ड अकाउंटेंट सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पुरस्कार के लिए उद्यम का पंजीकृत फर्म होना अनिवार्य है।

डॉ. रचना उपाध्याय ने बताया कि चयनित उद्यमियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र के साथ नि:शुल्क सदस्यता भी दी जाएगी। डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि संस्था उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए कार्य कर रही है और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

प्रेसवार्ता में संदीप गुप्ता, डॉ. रचना उपाध्याय, डॉ. रश्मि गुप्ता, सत्यम प्रतीक यादव, दीपांशी जिंदल और काव्य जिंदल मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक दीपांश जिंदल और सत्यम यादव ने भी आयोजन से संबंधित जानकारी दी।