केक काटकर मनाया थाना रजावली प्रभारी का जन्मदिन

फ़िरोज़ाबाद। थाना रजावली प्रभारी ब्रज किशोर सिंह का जन्मदिन मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों एवं स्थानीय संभ्रांत लोगों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों ने थाना परिसर में केक काटकर थाना प्रभारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मौजूद लोगों ने थाना प्रभारी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर थाना प्रभारी ब्रज किशोर सिंह ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा दिए गए स्नेह और शुभकामनाओं से उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानु) से जुड़े पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी को पुष्पगुच्छ देकर भी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। माहौल सौहार्दपूर्ण रहा।

इस मौके पर अनिल प्रताप सिंह, पिंटू प्रधान, बंधन ठाकुर, लकी ठाकुर, अजय, भोले, सोहेल खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।