देशव्यापी ट्विटर (X) ट्रेंड के माध्यम से पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों ने नियमितीकरण की मांग बुलंद की

राजस्थान सरकार में कार्यरत संविदाकर्मी पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर देशव्यापी ट्विटर (X) अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रदेश मीडिया प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी दिलीप चौहान एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान देशभर के संविदाकर्मियों एवं समर्थकों ने X (Twitter) पर पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायकों के नियमितीकरण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। ✊🔥

इस अभियान में कवराराम, ओम शर्मा, गुरतेज सिंह, रविराय सिंह चारण, वेदप्रकाश शर्मा (करौली), हरीश प्रजापत, गोकुल गुर्जर, सतपाल सैन, कृष्णा, राजू सिंह, अशोक, नीतू अग्रवाल एवं भरत जीनगर सहित सैकड़ों साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

वहीं अजमेर, ब्यावर एवं देलवाड़ा क्षेत्र से संजय पंचोली, भगवानलाल, संजीव एवं गोपाल पटेल ने भी अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायत शिक्षकों एवं विद्यालय सहायकों के लंबे समय से लंबित नियमितीकरण के मुद्दे को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना तथा संविदाकर्मियों की मांग के समर्थन में जनमत तैयार करना है।

देशव्यापी ट्विटर ट्रेंड के माध्यम से बड़ी संख्या में संविदाकर्मियों एवं समर्थकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सरकार से नियमितीकरण पर जल्द सकारात्मक एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेने की मांग की।