वलसाड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य, अजमेर-बांद्रा समेत कई ट्रेनें प्रभावित

जयपुर। पश्चिम रेलवे के वलसाड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण 22 और 23 अगस्त 2026 को कई रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ कई रेलसेवाओं को निर्धारित समय से देरी से संचालित करने का निर्णय लिया है।

अजमेर-बांद्रा की दो ट्रेनें रद्द

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 20995 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा 22 अगस्त को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20996 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा 23 अगस्त को रद्द रहेगी।

कई ट्रेनें 10 मिनट से लेकर 2 घंटे 10 मिनट तक रहेंगी प्रभावित

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई रेलसेवाओं को पश्चिम रेलवे पर रेगुलेट किया जाएगा। इनमें गाड़ी संख्या 12216 बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 23 अगस्त को 1 घंटे 30 मिनट, 14708 दादर-हनुमानगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटे और 12480 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर एक्सप्रेस 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसी प्रकार 22476 कोयम्बटूर-हिसार एक्सप्रेस 10 मिनट, 22966 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 50 मिनट, 12479 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 55 मिनट, 12489 श्रीगंगानगर-दादर एक्सप्रेस 30 मिनट, 20495 जोधपुर-हडपसर एक्सप्रेस 45 मिनट, 12996 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 15 मिनट और 21902 बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

इसके अलावा 09002 भिवानी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा 2 घंटे 10 मिनट तथा 20668 खातीपुरा-यशवंतपुर रेलसेवा 2 घंटे तक रेगुलेट रहेगी।

जैसलमेर-बांद्रा ट्रेन दो घंटे देरी से चलेगी

गाड़ी संख्या 22932 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 22 अगस्त को जैसलमेर से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार वलसाड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि 22 और 23 अगस्त को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के समय और संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।