नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस आज अजमेर तक ही चलेगी

नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस आज अजमेर तक ही चलेगी

परिचालन संबंधी कारणों से दौराई-अजमेर के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द

जयपुर। परिचालन संबंधी कारणों के चलते नई दिल्ली-दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की सेवाएं रविवार को आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, दोनों दिशाओं में शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन अजमेर तक ही किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 12015 नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस, जो 16 अगस्त को नई दिल्ली से रवाना हुई है, अजमेर तक ही संचालित होगी। इसके चलते अजमेर से दौराई के बीच इस ट्रेन की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12016 दौराई-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 16 अगस्त को दौराई के बजाय अजमेर से संचालित होगी। इसलिए दौराई से अजमेर के बीच ट्रेन की सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले संशोधित संचालन की जानकारी ध्यान में रखने की अपील की है, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।