मावली जंक्शन और नाथद्वारा यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य, बड़ी सादड़ी-उदयपुर रेल सेवा रद्द

अजमेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के मावली जंक्शन एवं नाथद्वारा यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते बड़ी सादड़ी और उदयपुर सिटी के बीच संचालित होने वाली रेल सेवा प्रभावित रहेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार कार्य के कारण 18 अगस्त 2026 को बड़ी सादड़ी-उदयपुर सिटी-बड़ी सादड़ी रेल सेवा रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

- गाड़ी संख्या 59606 बड़ी सादड़ी?उदयपुर सिटी ? 18 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी।

- गाड़ी संख्या 59607 उदयपुर सिटी?बड़ी सादड़ी ? 18 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मावली जंक्शन एवं नाथद्वारा यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग से संबंधित कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर लें।

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुचारु किया जाएगा।