तिरंगा रोशनी से जगमगाया मुरादाबाद अग्निशमन कार्यालय, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह

मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर मुरादाबाद में देशभक्ति का उत्साह चरम पर है। 15 अगस्त के मद्देनजर अग्निशमन विभाग के कार्यालय को आकर्षक तिरंगा रोशनी से सजाया गया है। रात के समय तिरंगे के रंगों से जगमगाता कार्यालय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा की मौजूदगी में कार्यालय की विशेष सजावट कराई गई। कार्यालय भवन पर तिरंगे रंगों की रोशनी ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी खास बना दिया।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सजावट के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यालय में तिरंगे की रोशनी से सजा माहौल कर्मचारियों में भी उत्साह और गर्व की भावना पैदा कर रहा है।

अग्निशमन विभाग हमेशा की तरह स्वतंत्रता दिवस के दौरान भी लोगों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय पर्व के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को भी उत्साहपूर्वक प्रदर्शित किया जा रहा है।

तिरंगा रोशनी से सजा अग्निशमन कार्यालय मुरादाबाद में ?हर घर तिरंगा? और राष्ट्रप्रेम की भावना का खूबसूरत संदेश दे रहा है।