विद्युत चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम ने 13 अगस्त को रानीनांगल और कोरबाकू क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर विद्युत चोरी किए जाने के मामले सामने आए। विभागीय टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 14 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत चोरी की चेकिंग रिपोर्ट तैयार की है।

जानकारी के अनुसार, अवर अभियंता आर.वी. कुशवाहा, उपखंड अधिकारी अंकित तथा लाइनमैन स्टाफ की टीम ने दोनों क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शनों की जांच की। चेकिंग के दौरान मोहम्मद अली पुत्र हबीब, गुफरान पुत्र इकबाल, शायदा पत्नी नाजिम, छिद्दा पुत्र आमिर हुसैन, नाजिम पुत्र नन्हे, तसलीम पुत्र बशीर, अलाउद्दीन पुत्र खलील, शब्बीर पुत्र मजीद, नाजिम पुत्र कल्लन, जुमा पुत्र अब्दुल रज्जाक, विरासत पुत्र यूसुफ, इमरान पुत्र मुजफ्फर, मोहम्मद उमर पुत्र अब्दुल मजीद तथा सायरा पत्नी शहजाद अली के खिलाफ रिपोर्ट तैयार की गई।

विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।