विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में दिखा देशभक्ति का रंग

मुरादाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानगर में देशभक्ति का माहौल दिखाई देने लगा है। 15 अगस्त को लेकर सरकारी कार्यालयों और प्रमुख स्थानों पर सजावट का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय को भी तिरंगे की रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

मुख्य अभियंता शशांक कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश पर कार्यालय परिसर को केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से सजाया गया। रात के समय तिरंगे के रंगों से जगमगाता कार्यालय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले की गई यह सजावट कार्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत कर रही है। तिरंगे की रोशनी से सजा कार्यालय स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और देश के प्रति सम्मान का खूबसूरत संदेश दे रहा है।