मुरादाबाद में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, गलशहीद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मुरादाबाद। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गलशहीद पुलिस को रोडवेज चौकी इंचार्ज प्रवेंद्र कुमार सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन वर्मा पुत्र सुनील वर्मा निवासी दुर्गेश नगर, भदौड़ा, थाना कटघर, मुरादाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को कटघर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गलशहीद थाने में तहरीर देकर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। इसके बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन वर्मा को 11 अगस्त 2026 की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और सफलता मिली है। पुलिस द्वारा वाहन चोरी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।