राष्ट्रीय लोकदल ने खेरागढ़ विधानसभा में किया संगठन का विस्तार

सुमित गर्ग पत्रकार,

जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र चाहर व संगठन प्रभारी शिवम राघव के नेतृत्व में हुई नियुक्तियां

खेरागढ़, आगरा। राष्ट्रीय लोकदल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से खेरागढ़ विधानसभा में टीम का विस्तार किया। इस दौरान विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नियुक्तियां जिला अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र चाहर एवं जिला संगठन प्रभारी ठाकुर शिवम राघव के नेतृत्व में की गईं।

जिला अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर खेरागढ़ विधानसभा में युवा, किसान और महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। आने वाले समय में रालोद को खेरागढ़ में और मजबूत किया जाएगा।

युवा जिलाध्यक्ष रविंद्र चाहर ने कहा कि पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाकर संगठन को नई ऊर्जा दे रही है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार की जाएगी।

जिला संगठन प्रभारी ठाकुर शिवम राघव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर चौधरी चरण सिंह के विचारों और रालोद की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिकरवार, युवा विधानसभा अध्यक्ष लक्की ठाकुर, मोनू सिकरवार, यतेंद्र गुर्जर, सोमेंद्र सिंह, रामू सिकरवार, दिगंबर सिंह, मोंटी सिंह, प्रशांत, मोहित, शिवा, रवि, रामू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।