खेरागढ़ में भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा कार्यशाला संपन्न, डीएलपी और तिरंगा यात्रा पर दिया गया जोर

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल खेरागढ़ द्वारा "हर घर तिरंगा यात्रा" को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा के निर्देशन में संपन्न हुई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डीएलपी पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए। साथ ही संत रविदास की जन्मस्थली पर निर्मित भव्य मंदिर के लिए जन्मस्थली की रज से भरे कलशों की यात्रा के भव्य स्वागत की रूपरेखा भी तैयार की गई।

कार्यशाला में आगामी मंडल तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल, महामंत्री कल्याण सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष डम्बर सिंह, प्रभात जिंदल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिकरवार, विजय सिंह लोधी, नवीन परमार, संदीप त्यागी, बोनाराम, सुमित राजपूत, विजय सिंह, खजान सिंह, प्रवीन लोधी सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।