08 अगस्त को नॉन-इंटरलॉक कार्य के चलते 7 समपार फाटक रहेंगे बंद, यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में साणंद?छारोड़ी?विरोचननगर?जखवाड़ा रेलखंड पर प्रस्तावित नॉन-इंटरलॉक कार्य के मद्देनज़र 08 अगस्त 2026 (शनिवार) को सुबह 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक सात समपार फाटकों को सड़क यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

प्रशासन के अनुसार, साणंद?छारोड़ी रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 23, 24 और 25, छारोड़ी?विरोचननगर रेलखंड पर फाटक संख्या 33 और 34, विरोचननगर?जखवाड़ा रेलखंड पर फाटक संख्या 36 तथा जखवाड़ा यार्ड स्थित समपार फाटक संख्या 37A निर्धारित अवधि के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगे।

रेलवे ने वाहन चालकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें।

रेल प्रशासन ने बताया कि यह नॉन-इंटरलॉक कार्य भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुचारु और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके पूरा होने के बाद रेल संचालन की सुरक्षा और दक्षता में और अधिक सुधार होगा।