चेन्नई एग्मोर यार्ड में निर्माण कार्य के चलते अहमदाबाद–तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल बदले मार्ग से चलेगी

अहमदाबाद। चेन्नई मंडल के चेन्नई एग्मोर यार्ड में फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के निर्माण और गर्डर लॉन्चिंग कार्य के चलते अहमदाबाद?तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल ट्रेन के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09419 अहमदाबाद?तिरुच्चिरापल्ली स्पेशल 6 और 13 अगस्त 2026 को रेणिगुंटा?तिरुत्तानी?मेलापक्कम?कांचीपुरम?चेंगलपट्टू मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन अरक्कोनम, पेरम्बूर, चेन्नई एग्मोर और तांबरम स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09420 तिरुच्चिरापल्ली?अहमदाबाद स्पेशल 9 और 16 अगस्त 2026 को चेंगलपट्टू?कांचीपुरम?मेलापक्कम?तिरुत्तानी?रेणिगुंटा मार्ग से संचालित की जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन तांबरम, चेन्नई एग्मोर, पेरम्बूर और अरक्कोनम स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि चेन्नई एग्मोर यार्ड में प्लेटफॉर्म संख्या 7, 8 और 9 पर फुट ओवर ब्रिज से संबंधित कॉलम निर्माण और गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, मार्ग और ठहराव की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।