https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अ...">

बारिश के बीच भी अलर्ट रहा अग्निशमन विभाग, कांठ रोड की व्यावसायिक इमारतों में हुई फायर सेफ्टी जांच

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने कांठ रोड स्थित व्यावसायिक भवनों का निरीक्षण कर फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की गहन जांच की।

लगातार हो रही बारिश के बावजूद अग्निशमन विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय और सतर्क रही। निरीक्षण के दौरान भवनों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा तथा अन्य अग्नि सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। जहां कमियां मिलीं, वहां भवन संचालकों को उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने भवन स्वामियों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए सभी संस्थानों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जिलेभर में फायर सेफ्टी जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी संभावित अग्निकांड को समय रहते रोका जा सके।