43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का मुरादाबाद में समापन, सीएफओ तेजवीर सिंह ने जीते पदक

मुरादाबाद। पुलिस लाइन, मुरादाबाद में आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता-2026 का सोमवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), उत्तर प्रदेश राजीव सभरवाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी तथा इसे मुरादाबाद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और खेलों के माध्यम से पुलिस बल में फिटनेस, अनुशासन एवं आपसी समन्वय को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।