अहमदाबाद–विरमगाम रेलखंड पर जलभराव से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें निरस्त व मार्ग परिवर्तित

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद विरमगाम रेलखंड पर छारोडी और विरमगाम स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक पर जलभराव होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से निरस्त तथा कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार 27 जुलाई 2026 को संचालित होने वाली 59510 विरमगाम महेसाणा पैसेंजर, 59509 महेसाणा विरमगाम पैसेंजर, 59512 विरमगाम महेसाणा पैसेंजर तथा 59511 महेसाणा?विरमगाम पैसेंजर को पूर्ण रूप से निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा 20936 इंदौर गांधीधाम एक्सप्रेस (26 जुलाई से यात्रा प्रारंभ) तथा 20935 गांधीधाम इंदौर एक्सप्रेस (27 जुलाई से यात्रा प्रारंभ) गांधीधाम और अहमदाबाद के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।

जलभराव के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। 19255 सूरत महुवा एक्सप्रेस अहमदाबाद गांधीग्राम बोटाद मार्ग से, 19256 महुवा सूरत एक्सप्रेस बोटाद गांधीग्राम अहमदाबाद मार्ग से तथा 12972 भावनगर टर्मिनस बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भी बोटाद गांधीग्राम अहमदाबाद मार्ग से संचालित की जाएगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें। रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं तथा सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।