भारी बारिश का असर: पश्चिम रेलवे ने 8 प्रमुख ट्रेनें कीं रद्द, जलस्तर बढ़ने से रेल यातायात प्रभावित

मुंबई। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल में घोलवड और उमरगाम रोड स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे ब्रिज संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण एहतियातन इस रेलखंड पर रेल यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित किया है।

रेलवे ने 23 जुलाई 2026 को निम्नलिखित ट्रेनों को पूर्णतः रद्द कर दिया है

19034 अहमदाबाद?वलसाड गुजरात क्वीन एक्सप्रेस

20960 वडनगर?वलसाड सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22904 भुज?बांद्रा टर्मिनस एसी एक्सप्रेस

09088 अहमदाबाद?मुंबई सेंट्रल स्पेशल

12902 अहमदाबाद?दादर गुजरात मेल

19418 अहमदाबाद?बोरीवली एक्सप्रेस

22956 भुज?बांद्रा टर्मिनस कच्छ एक्सप्रेस

20908 भुज?दादर सयाजी एक्सप्रेस

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें। जलस्तर सामान्य होने के बाद रेल सेवाएं पुनः बहाल की जाएंगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।