सिद्धपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट वितरण का समय बदला, 1 अगस्त से नई व्यवस्था लागू

सिद्धपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट वितरण का समय बदला, 1 अगस्त से नई व्यवस्था लागू

यात्रियों की सुविधा और आरक्षण काउंटर पर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने सिद्धपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट वितरण के समय में बदलाव किया है। यह नई व्यवस्था 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।

नई समय-सारिणी के अनुसार सोमवार से शनिवार तक आरक्षित टिकटों का वितरण प्रातः 8:00 बजे से 11:30 बजे तक तथा दोपहर 3:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं रविवार को टिकट वितरण केवल प्रातः 8:00 बजे से 11:30 बजे तक होगा।

रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे सिद्धपुर रेलवे स्टेशन से आरक्षित टिकट प्राप्त करने के लिए संशोधित समय का पालन करें, ताकि टिकट वितरण प्रक्रिया सुचारु और सुविधाजनक बनी रहे।