यात्रियों के लिए राहत: 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, सितंबर तक मिलती रहेगी अतिरिक्त सुविधा

गोरखपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पूर्व से संचालित 7 जोड़ी विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। विस्तारित अवधि में इन ट्रेनों का समय, ठहराव और रेक संरचना पहले की तरह ही रहेगी।

रेलवे के अनुसार, वडोदरा?गोरखपुर, वडोदरा?मऊ, मुंबई सेंट्रल?कटिहार, मुंबई सेंट्रल?बनारस, प्रतापनगर?लालकुआं, सूरत?छपरा तथा अहमदाबाद?दरभंगा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों का संचालन अगस्त और सितंबर 2026 तक अतिरिक्त फेरों के साथ जारी रहेगा।

इनमें वडोदरा?गोरखपुर, वडोदरा?मऊ, मुंबई सेंट्रल?बनारस, प्रतापनगर?लालकुआं और सूरत?छपरा स्पेशल ट्रेनों को 9-9 अतिरिक्त फेरे, मुंबई सेंट्रल?कटिहार स्पेशल को 5 अतिरिक्त फेरे, जबकि अहमदाबाद?दरभंगा स्पेशल को 6 अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

रेलवे का कहना है कि इस निर्णय से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और त्योहारों तथा छुट्टियों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।