कानपुर सेंट्रल–गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा, 8 अतिरिक्त फेरे चलेंगे

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04127/04128 कानपुर सेंट्रल?गुवाहाटी विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार करने के साथ इसकी कोच संरचना में भी संशोधन करने का निर्णय लिया है।

जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल से 16 जुलाई से 3 सितंबर 2026 तक कुल 8 फेरे संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 04128 गुवाहाटी से 17 जुलाई से 4 सितंबर 2026 तक कुल 8 फेरे चलेगी।

रेल प्रशासन ने ट्रेन की संशोधित कोच संरचना भी जारी की है। अब इस विशेष ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआर/डी, 5 सामान्य श्रेणी, 9 स्लीपर, 2 एसी थर्ड और 1 एसी सेकेंड कोच शामिल रहेंगे।

रेलवे के अनुसार, संचालन अवधि बढ़ाने और अतिरिक्त कोच उपलब्ध कराने से यात्रियों को अधिक सीटें मिलेंगी तथा यात्रा के दौरान सुविधा और राहत मिलेगी।