https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथम..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथम..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथम...">

मुरादाबाद के इंटर कॉलेज में अग्निशमन विभाग ने दिया सुरक्षा का संदेश, विद्यार्थियों को सिखाए आग से बचाव के प्रभावी उपाय

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुरुवार को एडीजी फायर पद्मजा चौहान के आदेश तथा एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बिलारी स्थित एक इंटर कॉलेज में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से कार्य करने, सुरक्षित निकासी, प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग तथा आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि समय रहते सही जानकारी और जागरूकता किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और अग्नि सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

मुरादाबाद अग्निशमन विभाग का यह अभियान समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ-साथ भविष्य में संभावित हादसों से बचाव के लिए उन्हें तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।