मुरादाबाद सुभासपा ने सपा सांसद आनंद राय पर कार्रवाई की मांग उठाई

मुरादाबाद: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद राय के खिलाफ अनुसूचित जाति समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने सांसद के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।

सुभासपा के जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार विभिन्न वर्गों और समुदायों के खिलाफ बयानबाजी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को जवाब देगी।

इस दौरान पार्टी ने नवाबपुरा स्थित प्राचीन काली देवी मंदिर के पास चिन्हित मकानों का मुद्दा भी उठाया। रवि चौधरी ने सरकार से इन मकानों पर प्रस्तावित कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की अपील करते हुए कहा कि कई परिवार दशकों से वहां रह रहे हैं और उनकी परेशानियों को देखते हुए जनहित में फैसला लिया जाना चाहिए।