20 हजार की रिश्वत लेते डीपीआरओ कार्यालय की महिला लिपिक रेखा मिश्रा  रंगे हाथ गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी

20 हजार की रिश्वत लेते डीपीआरओ कार्यालय की महिला लिपिक रेखा मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार
लखीमपुर । भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में तैनात महिला लिपिक रेखा को 20 हजार रुपये की रिश्वत सफाई कर्मी अखिलेश से लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। विजलेंस टीम ने महिला थाना ले जाकर कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट बाबू को अपने साथ लखनऊ लेकर चली गई। सफाई कर्मी की
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और निर्धारित स्थान पर रिश्वत लेते समय उसे रंगे हाथ पकड़ लिया