*सिंगाही कि मंडल कार्यसमिति बैठक नगर के बाल विद्या मंदिर सिंगाही में संपन्न हुई।*

*संवाददाता संदीप शाक्य*
नगर पंचायत सिंगाही निघासन लखीमपुर खीरी*
लखीमपुर खीरी के मंडल सिंगाही कि मंडल कार्यसमिति बैठक नगर के बाल विद्या मंदिर सिंगाही में संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह ने व संचालन मंडल उपाध्यक्ष रवि गुप्ता ने किया। देवेंद्र कुमार ने कार्यसमिति के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि भाजपा का मतलब हम और आप हैं हम सबका कार्य व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे जो मिले वह अपना हो जाए। भाजपा के द्वारा बूथों पर मनाए जाने वाले सात उत्सव के बारे में व भाजपा की पंच निष्ठा के बारे में भी देवेंद्र कुमार ने प्रकाश डाला। करायाकार्यसमिति बैठक में भाजपा के राजनैतिक प्रस्ताव को सिंगाही के निवर्तमान चेयरमैन उत्तम मिश्रा ने पढ़कर सुनाया और अनुमोदन हेतु रक्खा जिसका समर्थन भाजपा के वरिष्ठ नेता बाल कुमार वर्मा सहित उपस्थित भाजपा के सभी पदाधिकारी सदस्यों ने किया। कार्यसमिति बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर मौर्य सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने अपने विचार रखे। कार्यसमिति बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप पुरवार, कमल जयसवाल, रामगोपाल सोनी, त्रिलोकीनाथ देवडिया, विमल तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष विजय शाक्य, मंडल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पाल, सभासद प्रतिनिधि संदीप गुप्ता, मंडल महामंत्री अरविंद वर्मा, ओमप्रकाश मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष श्रवण वर्मा, मंडल मंत्री रामखेलावन शाह, सोनू गिरी, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे