यात्रियों को बड़ी राहत: चार विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ी, इटारसी–प्रयागराज एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी ठहराव अस्थायी रूप से रहेगा बंद

प्रयागराज। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने चार विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, चर्लापल्ली?दानापुर स्पेशल (07091/07092) का संचालन सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया गया है। वहीं रक्सौल?लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल (05557/05558) भी अब सितंबर 2026 तक अतिरिक्त फेरों के साथ चलेगी। संचालन अवधि बढ़ने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी।

इसके अलावा, पश्चिम मध्य रेलवे में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक कार्य के चलते गाड़ी संख्या 11273/11274 इटारसी?प्रयागराज छिवकी?इटारसी एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से स्थगित रहेगा।

रेलवे के अनुसार, 11274 प्रयागराज छिवकी?इटारसी एक्सप्रेस का गुरमखेड़ी स्टेशन पर ठहराव 23 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक नहीं होगा, जबकि 11273 इटारसी?प्रयागराज छिवकी एक्सप्रेस का ठहराव 27 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक स्थगित रहेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे लगातार आवश्यक कदम उठा रहा है।