https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को औ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को औ..."> https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को औ...">

मुरादाबाद: बुद्ध बाजार में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, व्यापारियों को सिखाए आग से बचाव के गुर

https://x.com/CMOfficeUP

मुरादाबाद। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बुद्ध बाजार सुपर मार्केट में अग्निशमन विभाग ने व्यापक मॉक ड्रिल एवं जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का नेतृत्व मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय और अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने किया।

मॉक ड्रिल के दौरान दुकानदारों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित तरीके से बचाव करने, अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग, गैस और बिजली से होने वाली आग पर नियंत्रण तथा आपातकालीन निकासी की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

अधिकारियों ने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण हमेशा कार्यशील रखने, विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने और समय-समय पर उपकरणों की जांच कराने की अपील की। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने के लिए भी जागरूक किया गया।

व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल संभावित हादसों को रोकने में मददगार हैं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अग्निशमन विभाग ने कहा कि भविष्य में भी शहर के विभिन्न बाजारों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर इसी प्रकार के जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल आयोजित किए जाएंगे, ताकि मुरादाबाद को अधिक सुरक्षित और जागरूक बनाया जा सके।