रेल यात्रियों के लिए अहम खबर: देवलाली–दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, ग्वालियर–बरौनी स्पेशल 9 फेरों के लिए रद्द

प्रयागराज। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने देवलाली?दानापुर मिश्रित साप्ताहिक विशेष ट्रेन (01053/01054) के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। वहीं परिचालन संबंधी कारणों से ग्वालियर बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04137/04138) के कुल 9-9 फेरे निरस्त कर दिए गए हैं।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01053 देवलाली दानापुर साप्ताहिक विशेष प्रत्येक शनिवार को 18 जुलाई से 8 अगस्त 2026 तक अतिरिक्त 4 फेरे संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01054 दानापुर देवलाली विशेष प्रत्येक सोमवार को 20 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक 4 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

वहीं परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 04137 ग्वालियर बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल के 21 जुलाई से 18 अगस्त 2026 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलने वाले कुल 9 फेरे निरस्त रहेंगे। इसी तरह गाड़ी संख्या 04138 बरौनी ग्वालियर स्पेशल के 22 जुलाई से 19 अगस्त 2026 के बीच प्रत्येक बुधवार और रविवार को संचालित होने वाले कुल 9 फेरे भी रद्द रहेंगे।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने और रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से नवीनतम जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।