बारिश के मौसम में आपदा से निपटने को लेकर आपदा प्रबंधन को लेकर बनायी गई रणनिती।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।बारिश के मौसम में आपदा से निपटने को लेकर पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी गांवपालिका के वार्ड नंबर छह के वार्ड कार्यालय में वार्ड अध्यक्ष नुरेंद्र शाह के द्वारा बुधवार की शाम में वार्ड स्तरीय विपद व्यवस्थापन समिति के बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में स्थानीय निवासियों के साथ ही सुरक्षा निकाय के नेपाल पुलिस तथा सशस्त्र पुलिस बल के अधिकारी तथा जवान भी शामिल थे। वार्ड अध्यक्ष के द्वारा बाढ़ के जोखिम में फंसे लोगों का किस तरह से उद्धार , बचाव किया जा सकता है इसकी चर्चा करते हुए इसकी रणनीति स्थानीय निवासियों तथा नेपाल पुलिस एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ मिलकर बनाई गई। इसके साथ ही मानसून सीजन में हर तरह के खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा निकाय को मजबूत करने तथा राहत कार्य को प्रभावकारी बनाने के लिए वार्ड कार्यालय के तरफ से नेपाल पुलिस एवं सशस्त्र पुलिस को लाइफ़ जैकेट,आरी कटर,इनवर्टर, टॉर्च इत्यादि सामानों का वितरण किया गया।