जान की बाजी लगाकर जानकी पकड़ती है, विषैले सांपों को,सैकड़ों सांपों को अब तक पकड़ चुकी है जानकी,कई बार सर्प दंश की हो चुकी है शिकार

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के के बिसहा गांव के बगीचा टोला निवासी जानकी देवी पति दिनेश साह विषैले सांपों को पकड़ने में महारथ हासिल कर ली है।उसने अब तक सैकड़ों विषैले सांपों को पकड़ चुकी है।सांपों की पकड़ने के दौरान अब तक लगभग चार बार सर्प दंश का शिकार भी हो चुकी है।परंतु इसे ऊपर वाले की विशेष अनुकम्पा कहे या शायद नाग देवता की विशेष आशीर्वाद उसे प्राप्त है,जिससे अब तक उसे कुछ नहीं हुआ।ज्योतिषाचार्ज की माने तो जानकी का जन्म गरूर निक्षत्र में होने के कारण किसी भी प्रकार के विषैला सांप उसे देख कर अपने फन को गिरा देता है।कहते हैं कि मां बाप का गुण बच्चों में भी आता है।जानकी का पुत्र चंद्रमोहन कुमार भी विषैले सांपों को पकड़ने में एक्सपर्ट हो गया है।इसी दौरान बुधवार की शाम हाथी मलखानता निवासी मुनिलाल तिवारी के घर में वन क्षेत्र से निकल कर अत्यंत विषैला किंग कोबरा सांप जिसकी लंबाई लगभग 10 फीट था आ घुसा।किंग कोबरा का फुफकार सुन कर घरवालों में दहशत फैल गया।इसकी सूचना जानकी को दी गई।सूचना पा कर घटना स्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद जानकी द्वारा इस खतरनाक किंग कोबरा को पकड़ लिया गया।साथ ही इसकी सूचना वन कार्यालय को दी गई।परन्तु इसी दौरान किंग कोबरा को पकड़ कर छह आरडी पुल पहुंची तभी सांप का पकड़ कुछ ढीला पड़ा और सांप से जानकी को डंस लिया।अनन फानन में जानकी को नेपाल के त्रिवेणी स्थित सर्प दंश उपचार केंद्र ले जाया गया। प्राप्त सूचना के अनुसार समाचार प्रेषण तक जानकी की स्थिति में काफी सुधार हुआ था।