भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर बॉर्डर पर एसएसबी महिला कांस्टेबल की की गई तैनाती, महिला को जांच में मिलेगा सहूलियत।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत-नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज के एसएसबी के सीमा चौकी पर महिलाओं के जांच करने की सहुलियत को लेकर एसएसबी के महिला कांस्टेबलों को तैनाती की गई है। इससे सीमा पार आने जाने वाली महिलाओं की जांच अब और अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित रूप से की जा सकेगी। पहले महिला यात्रियों की तलाशी और जाँच के दौरान महिला सुरक्षाकर्मियों की अनुपलब्धता के कारण व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब महिला कांस्टेबलों की तैनाती से जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होगी। महिलाओं की गोपनीयता का ख्याल रखते हुए सीमा चौकी पर विशेष महिला जांच कैबिन बनाया गया है। जहां महिला यात्रियों की तलाशी नियमानुसार की जाएगी। सीमा पर महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से न केवल जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी, बल्कि महिला यात्रियों को भी सहज वातावरण में सुरक्षा जांच की सुविधा मिलेगी।