हवाई अड्डा के विस्तार को लेकर शुरू हुई कवायद, की गई पैमाइश

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर को पर्यटन नगरी के दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए हवाई यात्रा शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गई है।हवाई यात्रा के लिए हवाई अड्डे का विस्तारण के लिए चयनित भूमि का मापी गुरुवार से शुरू कर दिया गया है।मापी के दौरान मौके पर मौजूद स्थापना उपसमाहर्ता अहमद अली अंसारी ने बताया कि हवाई अड्डा विस्तारीकरण के लिए चयनित भूमि का मापी शुरू कर दिया गया है।साथ ही उन्होंने बताया कि टर्मिनल भवन का निर्माण तथा वहां तक जाने के लिए 20 मीटर चौड़ा रास्ते और रनवे के विस्तार के लिए भूमि की मापी की जा रही है।इस मौके पर जिला अपर भू अर्जन अधिकारी राकेश कुमार,प्रखंड बगहा 2 के अंचलाधिकारी वसीम अकरम,राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार,सरकारी अमीन अमित कुमार,विकास कुमार,संजीव कुमार,पवन कुमार,चंचल कुमार,सुरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।