बदहाली ने ले ली एक अधेड़ की जान, अनाथ हुए कई मासूम

  • रोहुआ नाला के पानी में डुबने से एक व्यक्ति की हुई मौत,गांव में पसरा मातम।
  • हर वर्ष बरसात के दिनों में चकदहवा के ग्रामीणों को उठाना पड़ता है कठिनाइयों का सामना।
  • प्रशासन समय रहते कदम नहीं उठाया तो और भी हो सकती है घटना।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के रोहुआ टोला गांव निवासी एक व्यक्ति की मौत गुरुवार की दोपहर चकदहवा गांव से खेती बारी कार्य कर अपने घर रहुआ टोला लौटने के क्रम में रोहुआ नाला में डुबने से मौत हो गई।बताते चलें कि चकदहवा गांव एक वैसा गांव है,जो बरसात के दिनों में टापू का प्रारूप ले लेता है।उक्त गांव तक जाने का एक मात्र रास्ता रोहुआ नाला हो कर ही जाता है।जो कि कच्ची सड़क है।और जंगल से हो कर गुजरता है।बरसात के दिनों में उक्त रास्ते पर बाढ़ के पानी व गंडक नदी का पानी का बहाव शुरू होने से काफी खतरनाक हो जाता है।जो कि आज देखने को मिला।एक हँसता खेलता परिवार उजड़ गया।सुचना फैलते ही शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। मृतक व्यक्ति की पहचान राजु बीन उम्र लगभग 50 वर्ष पिता स्व. बद्री बीन के रुप में हुई है।मृतक राजु अपने पीछे एक पुत्र नीतीश कुमार और चार पुत्री में बड़ी निशा की शादी हो गई है।उसके बाद तीन पुत्री छोटकी,रोशनी और अंजू कुमारी के अलावा पत्नी उर्मिला देवी बुढ़ी मां मुस्मत खेखनी देवी को छोड़ गया है।इस घटना से गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।वहीं ग्रामीणों की सूचना पर वाल्मीकि नगर थाना के एस आई अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई है।तथा पुलिस द्वारा अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।इधर लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. कलम ने इस घटना की पुष्टि की है।साथ ही उन्होंने बताया कि अगर प्रशासन समय रहते उक्त सड़क के बारे में कोई पहल नहीं की तो भविष्य में इस तरह की और भी घटना घटित हो सकता है।तत्काल प्रशासन को यहां नाव की सुविधा ग्रामीणों के लिए उपलब्ध कराना चाहिए।ताकि ग्रामीण जरूरी कार्य के लिए आ जा सके।