17 और 18 जुलाई को बंद रहेगा टींटोडा रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्ग से गुजरेंगे वाहन

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल में कलोल?गांधीनगर रेलखंड पर कलोल?आदरज मोटी सेक्शन के बीच स्थित रेलवे फाटक संख्या 04 (टींटोडा फाटक) पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह फाटक 17 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजे से 18 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने इस अवधि में वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। यातायात को आरयूबी संख्या 3ए के माध्यम से पुंद्रासन चौकड़ी?टींटोडा?भोयान राठौड़?कलोल मार्ग तथा रेलवे फाटक संख्या 7 के जरिए पुंद्रासन चौकड़ी?आदरज मोटी?धामासणा?कलोल मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।

रेलवे ने लोगों से सहयोग करने और असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करने की सलाह दी है।