17 से 22 जुलाई तक बंद रहेगा विरमगाम का रेलवे फाटक नंबर 41 बी, निलकी फ्लायओवर से होगा आवागमन

अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल ने विरमगाम यार्ड स्थित रेलवे फाटक नंबर 41 बी (मील की फाटक) पर ट्रैक की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते फाटक को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार, यह फाटक 17 जुलाई 2026 को सुबह 8:00 बजे से 22 जुलाई 2026 को शाम 6:30 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान ट्रैक की अति आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि फाटक बंद रहने की अवधि में वाहन चालक निलकी फाटक स्थित फ्लायओवर का उपयोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में करें, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।