पीलीभीत में सड़क निर्माण न होने के चलते नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, जानकारी होने पर मौके पर पहुंची उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह। पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव का रहने वा

लोकेशन/पीलीभीत
रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
मो9719672920


पीलीभीत में सड़क निर्माण न होने के चलते नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ा,
जानकारी होने पर मौके पर पहुंची उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह।

पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव का रहने वाला ग्रामीण राजकुमार सक्सेना नाराज और आक्रोषित होकर की पानी की टंकी पर चढ़ गया और टंकी पर चढ़कर सड़क निर्माण की मांग करने लगा।
राजकुमार का आरोप है कि गांव को मुख्य हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पिछले 10 साल से जर्जर हालत में पड़ी है।बरसात में सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ हो जाती है,जिससे करीब 50 परिवारों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।इस खराब सड़क के कारण कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। गांव वालों की सूचना पर उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह और सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने युवक को मौके पर पहुंचकर समझाया और जल्द ही सड़क बनाने का आश्वासन दिया।करीब एक घंटे के नाटकीय घटना के बाद नाराज युवक राजकुमार सक्सेना पानी की टंकी से नीचे उतर आया।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।