पीलीभीत के गांव बिसेन में लगे बिजली विभाग मुर्दाबाद और बिजली विभाग हाय हाय के नारे।  ट्रांसफार्मर फुकने के कारण 10 दिनों से गांव में है बिजली गुल। 60 परिवार के कनेक्शनों का भार सिर्फ 10 केजी के ट

लोकेशन/पीलीभीत
रिपोर्टर/राजेश गुप्ता
मो9719672920


पीलीभीत के गांव बिसेन में लगे बिजली विभाग मुर्दाबाद और बिजली विभाग हाय हाय के नारे।

ट्रांसफार्मर फुकने के कारण 10 दिनों से गांव में है बिजली गुल।

60 परिवार के कनेक्शनों का भार सिर्फ 10 केजी के ट्रांसफार्मर के हवाले।

25 केजी के ट्रांसफार्मर की गांव को है जरूरत ।

Enkr/पीलीभीत जिले के तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव विसेन में आज ग्रामीणों के द्वारा ट्रांसफार्मर फूट जाने के कारण पिछले 10?12 दिनों से बिजली न आने के कारण बिजली विभाग के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग मुरदाबाद और बिजली विभाग हाय हाय के नारे लगाए गए हैं। इस दौरान गांव की महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है हमारे गांव में बिजली के लगभग 60 कनेक्शन है जोगी पिछले 10 12 दिन से अंधेरे में है क्योंकि 10 केजी का ट्रांसफार्मर फुंक गया है. कई बार ट्रांसफार्मर बदला गया मगर कम वाट का ट्रांसफार्मर लगाने के कुछ ही दिनों के बाद फिर से ट्रांसफर फुंक गया और हम भीषण गर्मी और बरसात के मौसम में अपने परिवार और बच्चों के साथ पिछले 10 12 दिनों से अंधेरे में रहने को विवश है,कोई सुनने वाला नहीं है हमारे गांव के लिए कम से कम 25 केजी का ट्रांसफार्मर चाहिए मगर बिजली विभाग के कर्मचारी हर बार 10 केजी का ट्रांसफार्मर लगाकर चले जाते हैं। हम गांव वालों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।