युवती के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, मां ने छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर

युवती के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप, मां ने छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर।


हजारा (पीलीभीत)। थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम बमनपुरी भागीरथी निवासी महेंद्र कौर पत्नी बलविंदर सिंह ने थाना हजारा में तहरीर देकर अपनी पुत्री के अपहरण, दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने गगन सिंह पुत्र बलदेव सिंह, अमरजीत कौर, परमजीत सिंह, बलदेव सिंह, बंशो कौर तथा नानक सिंह के विरुद्ध नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।तहरीर के अनुसार, 8 जुलाई 2026 की रात लगभग 12 बजे आरोपी कथित रूप से युवती को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की मां का कहना है कि मुख्य आरोपी गगन सिंह ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।महिला के अनुसार, किसी तरह उसकी बेटी घर वापस पहुंची और उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की मां थाना हजारा पहुंची और नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की।

फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।