पीलीभीत में शराब की दुकान के बाहर शराबी युवक ने दूसरे शराबी युवक के साथ कहासूनी के बाद की मारपीट,मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल,पुलिस ने मारपीट के आरोपित युवक को किया गिरफ्त

लोकेशन/थाना- जहानाबाद जनपद-पीलीभीत
रिपोटर/राजेश गुप्ता


शराब की दुकान के बाहर शराबी युवक ने दूसरे शराबी युवक के साथ कहासूनी के बाद की मारपीट,मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

पुलिस ने आरोपित युवक को किया गिरफ्तार।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम रमपुरा उझैनिया में शराब की दुकान के बाहर शराब पी रहे दो शराबी युवकों के बीच में आपसी कहासुनी के चलते जमकर मारपीट हो गई,पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही थाना जहानाबाद पुलिस एक्शन में आ गई और कानूनी कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी जांच पड़ताल के दौरान वीडियो में मारपीट करने वाले आरोपी अमित गंगवार उर्फ सोनू पुत्र नरेंद्र गंगवार निवासी ग्राम कनाकोर थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के द्वारा शराब की दुकान के बाहर शराब पीने के दौरान दूसरे शराबी युवक चंद्रपाल पुत्र मेवाराम मौर्य के साथ कहासुनी हुई, जिसके चलते अमित गंगवार उर्फ सोनू ने पहले तो गली गलौच करते हुए हाथ घुसो एवं चप्पलों से मारपीट की तथा उसके बाद चंद्रपाल मौर्य पर जानलेवा हमला करते हुए उसके सिर पर लोहे की साइकिल उठाकर मार दी।पुलिस ने इस मामले में वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपित अमित गंगवार उर्फ सोनू के खिलाफ धारा 109 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।