मुंबई मंडल में भारी बारिश का असर, दो अहमदाबाद–मुंबई ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया गया

मुंबई मंडल में भारी बारिश का असर, दो अहमदाबाद?मुंबई ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से किया गया

मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति के कारण पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 12934 अहमदाबाद बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (06 जुलाई 2026) का परिचालन केवल वलसाड तक किया जाएगा। इसके बाद यही रेक ट्रेन संख्या 12933 वलसाड अहमदाबाद एक्सप्रेस के रूप में आज शाम 16:25 बजे वलसाड से रवाना होगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (06 जुलाई 2026) का परिचालन केवल सूरत तक रहेगा। इसके उपरांत यही रेक ट्रेन संख्या 12931 सूरत अहमदाबाद एक्सप्रेस के रूप में आज शाम 19:25 बजे प्रस्थान करेगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें। रेलवे प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और परिस्थितियां सामान्य होने पर नियमित परिचालन बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।