बरखेड़ा क्षेत्र में शीशम के हरे-भरे विशालकाय वृक्षों पर चलाया आरा।

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र में लकड़कट्टे के हौसले इतने बुलंद हैं कि चुन चुन कर क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों का सफाया किया जा रहा है इन लोगों के द्वारा पूरे क्षेत्र के हरे-भरे पेड़ों को काटा जा चुका है जिसमें शीशम गुलर और सागौन जैसे पेड़ शामिल हैं इन लोगों द्वारा आए दिन पर्यावरण का कत्ल किया जाता रहा है।इन लोगों द्वारा कुछ समय पहले एक गुलर का पेड़ काटा था ग्राम अरसियावोझ में भी कई प्रतिबंधित पेड़ों को काटा गया था अव ताजा मामला दौलतपुर पट्टी का सामने आया।एक तरफ लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है क्योंकि वदलते पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षा कम हो रही है ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है लेकिन इन लोगों को इससे मतलब नहीं।