पीलीभीत जनपद में घर के बाहर खेल रही 6 वर्ष की मासूम बच्ची को जबरन उठाकर गांव के बाहर मंदिर के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत जनपद में घर के बाहर खेल रही 6 वर्ष की मासूम बच्ची को जबरन उठाकर गांव के बाहर मंदिर के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को जहानाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

घर के बाहर खेल रही 6 वर्ष की मासूम के साथ उसके ही गांव का रहने वाला नशेड़ी युवक के द्वारा मासूम बच्ची को जबरन उठाकर मंदिर के पास ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की गई,वही बच्ची के द्वारा शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को मौके पर ही पकड़ कर डायल हंड्रेड पुलिस के हवाले कर दिया था।

यह शर्मनाक पूरा मामला पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र से प्रकाश में आया है।

मासूम बच्ची के पिता के द्वारा दिए गए शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस के द्वारा उपरोक्त मामले में आरोपित के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक /पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा इस प्रकरण पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई है।