पीलीभीत में हैवान बने ताऊ के द्वारा अपने छोटे भाई की पत्नी और दो मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला करने के बाद आज छोटे भाई की पत्नी दीपा मंडल की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई ह

लोकेशन/थाना न्यूरिया पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में हैवान बने ताऊ के द्वारा अपने छोटे भाई की पत्नी और दो मासूम बच्चों पर जानलेवा हमला करने के बाद आज छोटे भाई की पत्नी दीपा मंडल की इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई है।

मृतक दीपा मंडल और उसके दो मासूम बच्चों पर उसके ही जेठ के द्वारा 24 जून 2025 को बांका से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया था।

दीपा मंडल की मृत्यु की सूचना उनके भाई के द्वारा मीडिया को दी गई है।

जानकारी के अनुसार आपको बता दें

हैवान बने ताऊ ने दो मासूम भतीजियों के सिर पर किया बांका से जानलेवा हमला।

बचाने आई मासूम बच्चियों की मां दीपा मंडल तो उसके सिर पर भी किया था जानलेवा हमला।

पूर्व में अपनी मां और पत्नी को भी मार चुका है आरोपी।

भाई की संपत्ति हथियाने के लिए दर्दनाक घटना को दिया अंजाम।

दोनों मासूम बच्चियों और उसकी मां का जिला अस्पताल पीलीभीत में किया जा रहा है इलाज।

पीलीभीत जनपद के थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बहरुआ,जोशी कॉलोनी का है यह दर्दनाक हादसा।