नेपाल के त्रिवेणी में न्यायिक समिति के दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।पड़ोसी देश नेपाल के त्रिवेणी गांव पालिका के न्यायिक समिति का दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ त्रिवेणी गांवपालिका के उपाध्यक्ष एवं न्यायिक समिति के संयोजक भगवती बैद्वार के द्वारा त्रिवेणी धाम में शनिवार को किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए त्रिवेणी गांवपालिका के अध्यक्ष घनश्याम गिरी ने बताया कि न्यायिक समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को कानून के तहत मिलने वाली छूट तथा कानून के प्रति नागरिकों के जिम्मेवारी के विषय में जनसंवाद किया जाएगा। कानून के विपरीत गैरकानूनी काम करने वाले चाहे कोई भी हो उसे कानून के दायरा में लाने के लिए न्यायिक समिति प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में पूर्वी नवलपरासी जिला के जिला न्यायाधीश प्रकाश कोइराला तथा त्रिवेणी गांवपालिका के वार्ड नंबर छह के अध्यक्ष नूरेन्द्र शाह ने उपस्थित नागरिकों को कार्यक्रम के बारे में जानकारी दिया गया। इसके साथ ही त्रिवेणी गांवपालिका तथा अन्य गांवपालिका के बीच न्याय संपादन का अभ्यास,अनुभव तथा चुनौती के विषय में जनसंवाद किया गया।

कार्यक्रम में न्यायिक समिति के कार्य, कर्तव्य,अधिकार तथा कानून संबंधी विषय वस्तु का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में पूर्वी नवलपरासी जिला के गैडाकोट, कवासोती नगरपालिका, बुलिंगटांड, त्रिवेणी तथा पश्चिम नवलपरासी जिला के सुस्ता गांवपलिका के ग्रामीण उपस्थित थे।