तीन लोगों के द्वारा दरवाजे पर जाकर मारपीट,गाली गलौज व सोने के चैन छीनने के मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के पिपरा कुट्टी गांव निवासी रूबी खातून पति महमूद आलम ने अपने ही गांव के तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट,गाली गलौज और गले से सोने का चैन निकाल लेने के मामले में वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन दे कर एफआईआर दर्ज कराई है।उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि शुक्रवार की सुबह जब मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी।तभी सरीफ मियां,इदरीश मियां और जैबुन खातून आए और मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।इस दौरान उनलोगों के द्वारा मुझे सड़क पर पटक कर घसीटा गया।जिससे मैं अर्धनग्न हो गई।साथ ही मेरे गले से सोने का चैन जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए है,को खींच लिया गया।हो हल्ला सुन कर आस पड़ोस के लोग आए।और बीच बचाव किया। मेरे पति विदेश रहते है। और मै घर पर अकेली रहती हूं। इस बाबत वाल्मीकि नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 104/26 दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।