नेपाल के बेलहटा गांव में जंगली हाथी के हमले में मां बेटे की मौत।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

पड़ोसी देश नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज के जंगली हाथी के द्वारा चितवन के भरतपुर महानगरपालिका के जंगल से सटे वनवर्ती गांव के बेलहटा में शनिवार की रात घर में सो रही मां और बेटा पर हमला कर दिया। जंगली हाथी के द्वारा की गई हमला में मां बेटा की मौत हो गई।बेलहटा के वार्ड अध्यक्ष दीपक दवाड़ी ने बताया कि बेलहटा निवासी पूर्ण बोटे की लगभग 25 वर्षीय पत्नी आशिका बोटे अपने चार वर्षीय पुत्र भरत बोटे के साथ अपनी कच्ची मकान के बाहर बरामदा में सोए हुए थे। रात लगभग 11 बजे उनके घर से सटे बेलहटा हरियाली सामुदायिक वन की तरफ आया एक जंगली हाथी ने अचानक से घर के बरामदा में सोए माँ बेटा पर हमला कर दिया। मां बेटा के चिल्लाने की आवाज सुन कर घर के अंदर सोए पूर्ण बोटे की नींद टूट गई। और उसने हाथी को भगाने के लिए घर में आग जला लिया। आग को देख हाथी तो चला गया। लेकिन हाथी के हमला में मां बेटा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस घटना में बोटे का घर भी पूरी तरह जल गया है। शनिवार की रात ही घटना की सूचना पर चितवन राष्ट्रीय निकुंज के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां बेलहटा वार्ड के अध्यक्ष, नेपाली सेना, इलाका पुलिस कार्यालय गीता नगर के पुलिस कर्मी तथा सामुदायिक वन समिति के सदस्यों के बीच वार्ता कर सहमति लिया गया कि चितवन निकुंज के द्वारा बोटे के घर का निर्माण तथा आर्थिक सहायता दिया जाएगा।