टनकपुर–पीलीभीत सवारी ट्रेन अब शाहजहांपुर तक चलेगी, 6 जुलाई को उद्घाटन स्पेशल

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर और पीलीभीत क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए 55322/55323 टनकपुर?पीलीभीत सवारी ट्रेन का मार्ग शाहजहांपुर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस विस्तारित सेवा का शुभारंभ 6 जुलाई 2026 को 05021 पीलीभीत?शाहजहांपुर उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन से होगा, जबकि नियमित सेवा 7 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएगी।

रेलवे के अनुसार, मार्ग विस्तार के बाद अब यात्रियों को टनकपुर से शाहजहांपुर के बीच सीधी रेल सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को सस्ती, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।

55322 टनकपुर?शाहजहांपुर सवारी ट्रेन 7 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे टनकपुर से रवाना होकर पीलीभीत होते हुए सुबह 11:15 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी। वहीं, 55323 शाहजहांपुर?टनकपुर सवारी ट्रेन दोपहर 12:45 बजे शाहजहांपुर से चलकर शाम 4:50 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

रेलवे ने यह भी बताया कि मार्ग विस्तार के कारण 55351 पीलीभीत?शाहजहांपुर सवारी ट्रेन के पीलीभीत से शेरगंज के बीच के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अब पीलीभीत से दोपहर 1:50 बजे प्रस्थान करेगी और परिवर्तित समयानुसार अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 4:30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेगी।