यात्रियों को राहत: साबरमती–हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, 4 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी

यात्रियों को राहत: साबरमती हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ी, 4 अतिरिक्त ट्रिप चलेंगी

ग्रीष्मावकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती हरिद्वार साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से उत्तर भारत और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन से बताया गाड़ी संख्या 09425/09426 साबरमती हरिद्वार साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि बढ़ाते हुए इसे साबरमती से 6 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक कुल 4 अतिरिक्त ट्रिप तथा हरिद्वार से 7 जुलाई 2026 से 28 जुलाई 2026 तक कुल 4 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किया जाएगा।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार साबरमती स्पेशल रेलसेवा के मार्ग में आने वाले मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट तथा गुरुग्राम स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय और अद्यतन जानकारी की जांच अवश्य कर लें। रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।