उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में नवीनीकृत नियंत्रण कार्यालय का शुभारंभ, रेल संचालन होगा और अधिक आधुनिक व प्रभावी

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में नवीनीकृत नियंत्रण कार्यालय का शुभारंभ, रेल संचालन होगा और अधिक आधुनिक व प्रभावी

उत्तर पश्चिम रेलवे कार्यालय का उद्घाटन महाप्रबंधक अमिताभ ने किया।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने बुनियादी ढांचे और परिचालन दक्षता को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से इस नवीनीकृत नियंत्रण कार्यालय को विकसित किया है। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह कार्यालय अत्याधुनिक संचार प्रणाली, उन्नत मॉनिटरिंग स्क्रीन और बेहतर कार्य वातावरण से लैस है।

इस नई व्यवस्था के जरिए रेलगाड़ियों की वास्तविक समय में निगरानी, संचालन व्यवस्था में सुधार तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आंकड़ों के आधार पर तेजी से निर्णय लेने की क्षमता और मजबूत होगी। इससे यात्रियों को बेहतर सेवा देने के साथ रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

इस अवसर पर महाप्रबंधक अमिताभ ने नवनिर्मित नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को परिचालन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी, जयपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक शिवेंद्र मोहन, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक मदन राम देवडा, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सीमा शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।