दशहरा पर्व पर आज भंडारा एवं शरबत वितरण

सुमित गर्ग खेरागढ़ संवाददाता

खेरागढ़। दशहरा पर्व की शुभ बेला पर बुधवार को खेरागढ़-कागारौल रोड स्थित बस स्टैंड के निकट बौहरे के बाग वाले मंदिर पर भंडारा प्रसादी एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी अजीत गोयल ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से सपरिवार पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित इस सेवा एवं श्रद्धा से जुड़े कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।